यातायात थाना खुलना स्वागत योग्य, ई रिक्शा परिचालन को सुदृढ़ करने की जरुरत : विनोधर ओझा




न्यूज़ विज़न । बक्सर
राकांपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोधर ओझा ने जिला मुख्यालय में यातायात थाना खुलने का स्वागत करते हुए कहा है की बक्सर में दो चक्का, चार चक्के गाडियां बढी है। बेरोजगारी बढने से ई-रिक्सा की बाढ सी आ गयी है।
वही उन्होंने कहा की ई रिक्शा का न तो भाडा का निर्धारण है और जो रूट का निर्धारण हुआ है वह भी आम लोगो के लिए सुविधाजनक नही है। नगर परिषद का क्षेत्र बढा है अहिरौली, जासो, सारिमपुर शामिल हुआ है। गोलम्बर के आस-पास बृहद संख्या में आबादी है जहा से ट्यूशन पढने और पढानेवालो की संख्या भाडा निर्धारित नही होने से इ-रिक्सावाले से झंझट होते रहता है। वही साधन विहिन महिलाओ का मार्केट, वेलनेश सेन्टर बक्सर शहर ही है जहा दिन के दस बजे के बाद जाना असंभव और कठीन भी है। रूट के निर्धारण में इसे क्षेत्र के लोगो को नही रखा जाता है।








वही श्री ओझा ने कहा की दो चक्के की गाडियो को सडक पर बेतरतीब खडा कर दिया जाता है। ई-रिक्सा भी एक सीध में नही चलती है, पैसेंजर उठाने के लिए एक दूसरे से आगे निकालना चाहते है जिससे धक्का और भीढ बढ जाती है। वही ई- रिक्सा को छोटे छोटे कम उम्र के बच्चो को चलाने से मना करना चाहिए। जिससे एक्सीडेंट की संभावना बनी रहती है।

