POLITICS

महर्षि विश्वामित्र मंच ने निर्दलीय प्रत्याशी आनंद मिश्रा का किया समर्थन, युवराज चन्द्रविजय रहे साथ  

हमने केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद के खिलाफ स्थानीय बनाम बाहरी का बिगुल फूंका था : राणा प्रताप 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिस बक्सर की सम्मानित जनता ने भाजपा के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे को जो मान सम्मान देकर पार्लियामेंट में बैठाया था लेकिन उन्होंने बक्सर लोकसभा क्षेत्र की जनता के अरमानों को पिछले दस वर्षों पैरों तले रौंदने का कार्य किया। जिसके खिलाफ पिछले एक वर्ष से हमने स्थानीय बनाम बाहरी का बिगुल फूंका था। लेकिन पार्टी ने पुनः बाहरी प्रत्याशी को बक्सर से टिकट देकर यहाँ के जनता के साथ धोखा किया। उक्त बातें महर्षि विश्वामित्र मंच के संयोजक सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा।

 

उन्होंने कहा की महर्षि विश्वामित्र मंच वैसे बक्सर के लाल को आज समर्थन दे रही है जो आईपीएस की नौकरी छोड़ बक्सर की सेवा के लिए पिछले एक वर्षों से सदैव तत्पर है। राणा प्रताप ने कहा की आनंद मिश्रा बक्सर के युवाओ और लोकसभा क्षेत्र की मुलभुत समस्याओ से अवगत है और हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है की बक्सर से लोकसभा चुनाव जितने के बाद बक्सर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा इस बक्सर की भूमि से महर्षि विश्वामित्र ने त्रेता युग में भगवन श्रीराम को लाकर राक्षसों के अत्याचार से निजात दिलाया था। उसी तरह इस कलयुग में बक्सर के लाल आनंद मिश्रा भी इस बक्सर को बाहरी लोगों से निजात दिला विश्व पटल पर कृतिमान कायम करेंगे।

 

मौके पर डुमराव राजघराना के युवराज चन्द्रविजय सिंह ने कहा की मेरे पिताजी महाराजा कमल सिंह ने भी निर्दलीय चुनाव दो बार जीता था। इस बार भी बक्सर की जनता आनंद मिश्रा को स्थानीय मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरे है इसलिए चुनाव जीतेंगे।  हमको बक्सर को काशी बनारस बनाने की जरुरत नहीं है हमारे बक्सर को बक्सर ही रहने दिया जाए उसको बर्बाद होने से बचाने के लिए आनंद मिश्रा को जिताने कार्य करना है। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत, महर्षि विश्वामित्र मंच के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, हरिशंकर गुप्ता, बिमल कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button