भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योगाभ्यास होता आ रहा है, जो भारतीय संस्कृति से जुड़ा है : आनंद नंदन सिंह
विधिक सेवा सदन में न्यायिक पदाधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास




न्यूज़ विज़न। बक्सर
उच्च न्यायालय एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधिक सेवा सदन में योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमे जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आनंद नंदन सिंह शामिल हुए। वही आर्ट ऑफ लिविंग के संतोष मिश्रा द्वारा स्वास्थ्य जीवन के लिए विभिन्न योग के बारे में बताया गया।








योग शिविर के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बक्सर द्वारा उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। योग का अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योगाभ्यास होता आ रहा है। योग हमारे भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जिसका प्रसार अब विदेशों तक हो रहा है। विदेशों तक योग के प्रसार का श्रेय योग गुरुओं को जाता है। भारतीय योग गुरुओं ने विदेशी जमीन पर भी योग की उपयोगिता और महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है। आज दुनियाभर में योग को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं और योगासनों के अभ्यास से स्वस्थ मन और तन की प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं। योग की इसी उपयोगिता से सभी को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस को मनाने के लिए एक दिन सुनिश्चित किया गया, जो कि 21 जून है। 21 जून को योग दिवस के तौर पर मनाने की वजह भी है। इस तारीख को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए असरदार है। इस कारण प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं।



अवर न्यायाधीश -सह- जिला प्राधिकार के सचिव देवेश कुमार ने कहा की इस वर्ष 2024 में योग दिवस की थीम ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ (Yoga for Women Empowerment) है। जो कि महिलाओं पर आधारित है। वहीं डुमरांव अनुमंडल न्यायालय में भी अवर नयाधीश , कमलेश सिंह देउ, द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित सभी व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य सभी न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे । मौके पर विधिक सेवा सदन में आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मनकामेश्वर प्रसाद चौबे, प्रेम चंद्र वर्मा, प्रभाकर दत्त मिश्रा, देवराज, सुनील कुमार सिंह, अवर न्यायाधीश रामचंद्र प्रसाद, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी , प्रतीक मिश्रा एवं अन्य सभी न्यायाधीश, कार्यालय कर्मचारी, सुधीर कुमार, दीपेश कुमार, सुमित कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, अकबर अली वहीं न्यायिक कर्मचारी, राजीव कुमार, संजय कुमार, संतोष कुमार द्विवेदी, कृष्णा कुमार, अमरेंद्र भारती, कौसलेंद्र कुमार ओझा, अनिल कुमार, संदीप कुमार, आशीष कुमार, राजकुमार रजक, ओमप्रकाश आदि, विधिक सहायता प्रतिरछा प्रणाली, बक्सर के मुख्य अधिवक्ता विनय कुमार सिन्हा, डिप्टी चीफ, संजय कुमार चौबे, कुमार मानवेंद्र वहीं सहायक आकाश श्रीवास्तव, विकास यादव, अभिनव वशिष्ट, पैनल अधिवक्ता , चंद्रकला वर्मा, राजेश कुमार, एवं अन्य, पारा विधिक स्वम सेवक, सोनू कुमार कानू, अंजुम कुमार रावत, नीतू कुमारी, रुकैया, प्रेम प्रकाश पाठक आदि मौजूद रहें।

