OTHERS

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60वी पुण्यतिथि मनाई गई 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सोमवार को शहर के पुस्तकालय रोड में आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न आधुनिक भारत के शिल्पकार महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60वी पुण्यतिथि कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा का अध्यक्षता में मनाई गई।

 

पुण्यतिथि समारोह के दौरान उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू जी विश्व के महान नेता थे उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह काम होगा। वहीं पूर्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि पंडित नेहरू जी के आजादी से पूर्व एवं आजादी के बाद उनका जो कार्य था वह भारत को विश्व में अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिए उनके बहुत से वैसे कार्य है जो हमारे भारत देश को विश्व में एक अलग पहचान दिलाई।  पंडित नेहरू जी के पंचवर्षीय योजना एवं नवरत्न कंपनियों की स्थापना एवं उनके कार्यकाल में अनेकों ऐसे कार्य है जो कि गिनया नहीं जा सकता है।

वहीं पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे ने कहा कि पंडित नेहरू जी के कार्यशैली से एवं उनके जीवन के कार्य से हम सभी को अपने जीवन में सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए पंडित नेहरू जी को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व आदर्श मानता है। पुण्यतिथि में राजर्षि राय, हारुण खान, राम प्रसन्न द्विवेदी, जयराम सिंह यादव, रमाकांत चौबे, मणि शंकर पांडे, अभिषेक जायसवाल, गुड्डू चौबे, जमाल अली, निशांत कुमार, अरुण कुमार चौधरी आदि अनेक जन शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button