POLITICS

भाजपा सिर्फ़ पार्टी नहीं परिवार है जिसका मूल उद्देश्य राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का जनता के बीच विस्तार करना है :  ज्ञान प्रकाश ओझा

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश ओझा ने कोइरपुरवा मोहल्ला में चलाया पार्टी की सदस्यता अभियान 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

पूरे बिहार में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमें भाजपा के सांसद, विधायक सहित प्रदेश, ज़िला, मण्डल व बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर सभी लोगों को नमों ऐप के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं।

इसी कड़ी में बक्सर ज़िले में भी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बक्सर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगे हुए हैं। वही शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोइरपुरवा मोहल्ला में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश ओझा ने  घर-घर जाकर नमो ऐप के माध्यम से लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई वहीं उन्होंने बसांव मठ के महन्त अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज को भी भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान ज्ञान प्रकाश ओझा ने कहा की भाजपा सिर्फ़ पार्टी नहीं परिवार है और इसका मूल उद्देश्य भाजपा की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का जनता के बीच विस्तार करना है। भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ़ चुनाव में काम नहीं करते हैं, भाजपा की स्थापना काल के समय से ही भाजपा का उद्देश्य कभी राजनीतिक सुख हासिल करना नहीं रहा है बल्कि माँ भारती को परम् वैभव तक पहुँचाने के लिये संघर्ष करना रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि इस सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक हर वर्ग और धर्म के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना। उन्होंने बताया कि भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 जारी किया गया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आप इस नंबर पर मिस्ड कॉल कर भाजपा परिवार से जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button