POLITICS
भाजपा नगर कमिटी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
भारतीय जनता पार्टी के नगर कमिटी के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा नेतृत्व में गांधी जयंती मनाया गया। नगर कमिटी सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्टेशन रोड स्थित कवलदह पार्क स्थित गांधी जी के प्रतिमा एवम शास्त्री जी के फोटो पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर मिठाई सिंह, निर्भय राय, मीना सिंह, श्रीमन तिवारी, मनोज पांडेय, बसंत कुमार , रामनारायण गोंड, मुन्ना शर्मा, अमृता देवी,राजू यादव, मनीष वर्मा, अंजु रावत, राजेश सिन्हा, पुनीत सिंह, इंदू देवी, विनय उपाध्याय, ज्वाला सिंह, नवीन निश्चल चतुर्वेदी सहित अनेको कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया।

