POLITICS

जन सुराज से जुड़कर बक्सर और पूरे बिहार के विकास के लिए काम करूंगा : विनय कुशवाहा 

रालोसपा के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके विनय कुशवाहा उर्फ़ अजय कुमार ने कहा अब उपेंद्र कुशवाहा से हमारा कोई सम्बन्ध नहीं है 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

आगामी 2 अक्टूबर को जन सुराज एक पार्टी का रूप ले रहा है इसको लेकर पुरे बिहार के राजनीति में एक भूचाल आ गया है। इसी कड़ी में शनिवार को रालोसपा के प्रदेश आईटी सेल के प्रभारी और जिला प्रवक्ता रहे विवेक कुशवाहा विनय कुशवाहा उर्फ अजय कुमार ने अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ जन सुराज ज्वाइन करने की घोषणा किया है।

 

 

उन्होंने शनिवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा है कि रालोसपा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा पूरे बिहार में शिक्षा में सुधार के नाम पर आंदोलन खड़ा किये थे। बाद में अपने कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए अपने पार्टी को जेडीयू में विलय कर लिए। सत्ता में शामिल होने के बाद एक बार भी उन्होंने शिक्षा में सुधार का सवाल नहीं खड़ा किया। उन्होंने कहा कि रालोसपा तो खत्म ही हो गई। अब मेरा किसी भी तरह का कोई संबंध उपेंद्र कुशवाहा से नहीं है। जन सुराज से जुड़कर बक्सर और पूरे बिहार के विकास के लिए काम करूंगा। मैं विकास की राजनीति में विश्वास करता हूं। बक्सर में केंद्रीय विद्यालय को आज तक जमीन नहीं मिला। सदर विधायक इस विद्यालय के अध्यक्ष हैं। पुराने और जर्जर भवन में विद्यालय चल रहा है। कभी कोई हादसा हो सकता है। बिहार में साकारात्मक राजनीति की आवश्यकता है, जो जन सुराज में दिखाई पड़ रहा है।

 

चुनाव लड़ने के सवाल पर विनय कुशवाहा ने कहा कि यह तो पार्टी निर्णय करेगी। टिकट मिले या न मिले बक्सर और बिहार के विकास के लिए जन सुराज के साथ मिलकर काम करूंगा। उन्होंने कहा कि अब तक दो हजार से अधिक युवाओं को जन सुराज का सदस्य बना चुका हूं। मौके पर संजय कुशवाहा, अजय कुशवाहा, ताराचंद्र कुशवाहा समेत अन्य सहयोगियों ने जन सुराज की सदस्यता लेने की बात कही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button