पूर्व मध्य रेलवे के कर्मचारियों को मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, चुनाव की तैयारी में जुटे रेलवे अधिकारी व कर्मी
रेलकर्मी के हक और उनकी जायज मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए सशक्त संगठन का चुनाव के लिए प्रजातांत्रिक व्यवस्था के तहत अपना गुप्त मतदान करेंगे : बी पी सिंह




न्यूज़ विज़न। बक्सर
ईस्ट सेंट्रल रेलवे में एनएफआईआर फेडरेशन का संगठन ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष बी पी सिंह ने दानापुर मंडल के रेल कर्मियों का नाम का मतदान सूची के प्रकाशन को स्वागत योग्य बताया है। इन्होंने बताया कि रेलवे के यूनियन का चुनाव वर्ष 2013 में संपन्न हुआ, उसके बाद वर्ष 2019 में चुनाव की अवधि पूरा होने के बाद भी भारत सरकार द्वारा चुनाव को लंबित रखा गया था। जिससे रेल कर्मियों में काफी रोष था। विलंबता को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने भारत सरकार को चुनाव कराने के लिए नोटिस जारी किया गया, तब जाकर भारतीय रेल में चुनाव संबंधित प्रक्रिया आरम्भ की गई। पूर्व मध्य रेलवे के कर्मचारियों को मतदान सूची में नाम प्रकाशित होने से खुशी की लहर है।







जोनल अध्यक्ष बी पी सिंह ने यह भी बताया कि रेलकर्मी के हक और उनकी जायज मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए सशक्त संगठन का चुनाव के लिए प्रजातांत्रिक व्यवस्था के तहत अपना गुप्त मतदान करेंगे। मतदान की तिथि बहुत जल्द ही सरकार द्वारा घोषित किया जाएगा। मेन्स कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश, जुनून और संघर्ष के साथ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। इस बार हमारे संगठन की भारत सरकार से आमने सामने की लड़ाई तय है कि किसी भी हालत में न्यू पेंशन स्कीम को रद्द करके पुरानी गारंटी पेंशन स्कीम लागू करना ही पड़ेगा। पुरानी गारंटी पेंशन स्कीम युवाओं का भविष्य और बुढ़ापे का सामाजिक सुरक्षा है। रेलकर्मियों ने पूर्ण रूप से मेन्स कांग्रेस पर विश्वास और भरोसा कर मतदान करेंगे।


