नौकरी के लिए दिल्ली पहुंचे युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम




न्यूज़ विज़न। बक्सर
परिवार की स्थिति को सुधारने और बच्चों के भविष्य का सपना लेकर बेरोजगार युवक नौकरी के लिए दिल्ली पंहुचा जहां युवक की अचानक मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव काे लेने दिल्ली निकल गए है। वही गांव पर परिजनों का राे-राे कर बुरा हाल हुआ है।








इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले डुमरांव प्रखंड के कोपवा गांव के स्व. हरिवंश सिंह के पांच पुत्र है। सबसे छोटा बेटा विजय सिंह उर्फ मुन्ना अपने बच्चों के भविष्य सवारने काे लेकर कमाने के लिए 30 जुलाई काे दिल्ली के लिए निकला। जो की 31 जुलाई काे श्रमजीवी एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचा। युवक दिल्ली पहुंच अपने परिजनों से फाेन पर बात भी किया। और दिल्ली में अपने दोस्त के पास जाने के लिए निकला लेकिन उससे बात नहीं हो पाई थी। युवक पैदल ही अपने दोस्त के घर के पते पर चल दिया। रास्ते में हीराे हाेंडा चौक के समीप सड़क पर चलते चलते युवक अचानक गिर पड़ा और उसकी माैत हाे गई। जिसके बाद युवक के पास से मिले फोन और कागजात के आधार दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना कोरान सराय थाना पुलिस काे दी। कोरान सराय थाना पुलिस ने बुधवार काे घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों काे दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए दिल्ली निकल चले गए है। बताया जाता है कि मृतक को दाे लड़का और एक लड़की है। युवक अपने बच्चाें काे पटना जिला के बिहटा में रख कर पढ़ाता था। मृतक के बड़े भाई हरिशंकर सिंह ने बताया कि बच्चों के भविष्य बनाने और परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए दिल्ली गया था।




