नानी के दाह संस्कार में पहुंचे यूपी के किशोर का गंगा में डूबने से हुयी मौत




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के रामरेखा घाट पर गंगा स्नान करने गए एक 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। जिसे रामरेखा घाट पर मौजूद गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को निकाला। जिसे आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक यूपी के बलिया का रहने वाला था। जो अपने ननिहाल नानी के दाह-संस्कार में आया था और दाह संस्कार के बाद परिवार के सदस्यों के साथ रामरेखा घाट स्नान करने पंहुचा था ।








इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के राजकुमार गुप्ता की मां का देहांत हो गया। जिसके दाह-संस्कार करने यूपी के बलिया निवासी दिनेश कुमार गुप्ता व उसका पूरा परिवार के साथ उनका पुत्र आयुष अपनी नानी के मौत होने पर बक्सर आया था। जहा दाह-संस्कार के बाद पूरे लोग गंगा स्नान के लिए रामरेखा घाट पहुंचे। जहां सबके साथ आयुष भी गंगा स्नान कर रहा था। इसी बीच वह नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास के लोगों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन, वह असफल रहे। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा शव को पानी से निकाला गया। जिसे परिजन आनन-फानन में उसे उठाकर सदर अस्पताल लेकर चले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सदर अस्पताल के डॉक्टर ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि किशोर की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। इस घटना की जानकारी नगर थाना की पुलिस भी अस्पताल पहुंची। हालांकि परिजनों ने लिखित दे पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिससे पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।




