जिले के किसानों को लाखों का चुना लगाने वाला टॉप 20 अपराधी मुजफ्फरपुर से हुआ गिरफ्तार
बीज निगम के अधिकारी बन किसानों का लगाया चूना, बक्सर व डुमराव में 7 मामले है दर्ज




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के टॉप 20 अपराधियों में शामिल लाखों का लगाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस सफलता के बाद डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने इसे बड़ी कारवाई बताते हुए कहा की उक्त आरोपी द्वारा बिहार बीज निगम का बक्सर डिपो प्रभारी बताकर बक्सर और डुमरांव अनुमंडल में किसानों से धान खरीदने के नाम पर करीब 50 लाख का गबन और बक्सर जिले में भी 70 लाख के आसपास गबन किया है। एसडीपीओ ने बताया कि डुमरांव अनुमंडल के मुरार थाने में उसके खिलाफ कुल 3 मामले और बक्सर नगर थाना में कुल 4 मामले दर्ज है।








जिले में अपने को बिहार बीज निगम के अधिकारी की पहचान बताने वाला अजित कुमार के ऊपर दर्जनों किसानों ने जनवरी महीने में ही गंभीर आरोप लगाया था। किसानो का कहना था कि अजित कुमार ने हमलोगों का बर्बाद कर दिया है। किसानों ने अपनी धान बीज निगम के अधिकारी अजीत कुमार को बेचा था। आरोपी ने किसानों को बताया था कि कुछ दिनों में धान की राशि किसानों को उपलब्ध करा दी जाएगी लेकिन राशि नहीं मिली। किसानों का अधिकारी से संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद किसानों ने खुद को ठगा हुआ महसूस कर अजीत को खोजबीन करते मुजफ्फरपुर पहुचे। जंहा उसकी पत्नी और ससुर ने धमकी देकर भगा दिया।जिसके बाद किसानो ने डुमरांव और नगर थाना में आरोपी अजित के खीलाफ FIR दर्ज कराया था।जिसके बाद से पुलिस गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी कर रही थी।
डुमराव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया की ये बिहार बीज निगम में प्रभारी के पद पर थे। जिसको अनियमितता के कारण निष्कासित कर दिया गया था। जिनके द्वारा बीज के लिए धान खरीद के नाम किसानो के साथ वित्तीय अनियमितता किया गया था। वित्तीय अनियमितता में यह बड़े अपराधी है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी टीम भेजी गई थी जिसमे सफलता नहीं मिली। दुसरी बार में पकड़े गए है। अभियुक्त की पहचान अजित कुमार पिता अशोक कुमार वार्ड संख्या 4 थाना भगवानपुर, रेवा रोड मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। उक्त अभियुक्त जिले के टॉप 20 अपराधियों में शामिल है।




