POLITICS

भारतीय कांग्रेस कमेिटी का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेिटी के 138 वें स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय पर धूमधाम से झंडातोलन का मनाया गया एवं कांग्रेस स्थापना करने वाले महान नेताओं को याद किया गया।

 

 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आज हमें संकल्प लेने की जरूरत है की 138 वर्ष के बाद कांग्रेस आज भी देश में जो खड़ी है हमलोग जैसे कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं की अंतिम सांस तक कांग्रेस को मजबूत करने में अपनी सारी शक्ति लगा देंगे। डॉ पांडे ने सभी महान विभूतियों को याद करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन एवं कांग्रेस के नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित की।

 

बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ  प्रमोद  कुमार ओझा, प्रदेश प्रतिनिधि विनय सिंह एवं प्रदेश प्रतिनिधि डॉ सत्येंद्र ओझा ने कहा कि आज ही के दिन 1885 में मुंबई महा अधिवेशन में कांग्रेस की स्थापना हुई थी और कांग्रेस के महान विभूतियों ने आज यहां तक कांग्रेस को लाकर खड़ा किया है जो भारत के लोकतंत्र को मजबूत करते हुए आगे भी मजबूत करती रहेगी।

 

इस अवसर पर महिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष पुष्पा वर्मा,  वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिजोगी मिश्रा,  रोहित उपाध्याय,  अजय ओझा, महेंद्र चौबे,  अजय राय,  अजय यादव, ईशान त्रिवेदी,  युवा कांग्रेस नेता लक्ष्मण उपाध्याय,  जयप्रकाश उपाध्याय,  वरिष्ठ कांग्रेस नेता महिमा शंकर उपाध्याय, कंचन दुबे,  उपेंद्र ओझा, निर्मला देवी,  कुमकुम देवी, सुनीता देवी,  विनोद ओझा, शिवाकांत मिश्रा, मुन्ना पांडे  मुखिया, मोहम्मद अलाउद्दीन, जय राम राम,  बब्बन तुरहा, उपेंद्र तुरहा, कुंभकरण गों,ड बिट्टू स्वर्णकार, सुधीर कुमार चौबे, विकास कुमार विकास, हरे राम चौबे, श्रीधर तिवारी, सौरभ मिश्रा एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए अपनी पूरी शक्ति से काम करेंगे और कांग्रेस को मजबूत करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button