CRIME

चौसा व राजपुर प्रखंड क्षेत्र में आग ने बरपाया कहर, आधा दर्जन गांव के सैकड़ों बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुआ खाक

 न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले में आगजनी से निबटने के लिए अग्निशमन विभाग के पास सुविधाएं बढ़ने के बावजूद इस वर्ष खेतों में आग लगने की घटना बढ़ी लेकिन प्राकृतिक ऐसा कहर बरपा रही है की लाख कोशिश के बाद भी फायर की अनेकों गाड़ियां कार्य करने के बावजूद भी पहले के अपेक्षा नुकसान ज्यादा हो रहा है। आकस्मिक आग लगने की घटना से किसानों की कमर तोड़ दी है। लगातार एक सप्ताह से बह रहे पछुवा  हवा से धधक रहे खतों में खड़ी फसल जल जाने से  किसानों की मेहनत पर पानी फेर दे रहा है।

 

शनिवार की दोपहर जिले के चौसा प्रखंड क्षेत्र के कठतर गांव के मौजे में आग लग गई। जब तक किसान खेतों की ओर पहुंचे धीरे-धीरे आग  फैलता जा रहा था। जिसको लेकर दमकल वाहन को सूचना दी गई। चौसा से दमकल वाहन पहुंचा, फैलते आग धीरे-धीरे अन्य मौजों में पहुचता गया। जिसके बाद बक्सर व राजपुर से दमकल वाहनों को बुलाया गया। तब तक आग चौसा के चार मौजा सिकरौल के कठतर, जलीलपुर के पुरेन्दा, सरेंजा, पलिया के ओरा व गोसाईपुर से लेकर राजपुर के बभनी रघुनाथपुर तक लगभग सैकड़ों बीघे के खड़ी फसल को जला दिया। हालांकि, इस आग में बहुत सारे कटे खेत के डंठल भी आग में जल गए। आग का तांडव लगभग तीन घंटे तक रहा। तब जाकर दमकल कर्मियों के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे पहले जलीलपुर में डंठल वाले खेतों में आग लगी थी। जहा दमकल कर्मियों ने पहुंच कर आग बुझाया था। उसके ठीक एक घण्टा बाद ये बड़ी आग की घटना हुई। लेकिन ये आग कैसे लगी ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस आग की घटना में बड़े किसानों के साथ चार दर्जन से ऊपर छोटे किसान जो मालगुजारी पर खेतों में फसल उगाई थी। जिनकी फसल जलकर खाक हो गई। वही इस संबंध में सीओ आरती कुमारी ने बताया आग लगने की सूचना पर अग्निशमक दल के साथ कर्मचारी व कृषि समन्वयक को भेजा गया था। आंकलन के बाद सभी पीड़ित किसानों को मुआवजा की राशि से लाभान्वित किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button