POLITICS
चौसा जीप सदस्य पूजा कुमारी बनी राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष




न्यूज विजन । बक्सर
सोमवार को बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्षा रीतू जायसवाल ने परिसदन में जिला महिला प्रकोष्ट की महिलाओ के साथ बैठक किया। जिसमे सर्वसम्मति से चौसा के जिला पार्षद पूजा कुमारी को जिला अध्यक्षा चुना गया। जिन्हे प्रदेश अध्यक्षा द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही पूजा कुमारी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए जिला में महिला राजद को मजबूत बना ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प ली। बैठक मे प्रदेश महासचिव प्रतिमा यादव एव नीना सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा पूर्व जिला अध्यक्षा आनंद रंजना, निवर्तमान जिला अध्यक्षा ममता देवी, बक्सर जिला पार्षद के जिलाध्यक्षा विद्या भारती, चौसा के पूर्व जिला पार्षद बसंती देवी, उषा यादव, रानी पासवान एव अन्य महिलाए उपस्थीत रही।

