CRIME

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

न्यूज विजन। बक्सर
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपट्टी गुमटी के समीप चाेरी की बाइक के साथ एक युवक काे नगर थाना पुलिस ने पकड़ा और युवक से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस बाइक की जांच कर रही है। पुलिस ने युवक से मिली जानकारी के आधार पर बाइक चाेर गिराेह के सदस्याें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी कर रही है।

नगर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पुलिस काे चाेरी की बाइक की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने पांडेयपट्टी माेड़ के समीप वाहन जांच अभियान शुरु कर दिया। इसी दाैरान एक युवक काे अपाची बाइक के साथ पकड़ा गया। युवक से जब बाइक की कागजात मांगी गई ताे कागजात देने में असमर्थ हाे गया। पुलिस ने तत्काल युवक काे हिरासत में ले लिया। युवक मुसाफिरगंज के रमेश राम का पुत्र विक्की कुमार है। पुलिस ने जब जांच की ताे बाइक चाेरी की निकली। पुलिस ने युवक काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चाेरी की बाइक के साथ युवक काे गिरफ्तार किया गया है। युवक से मिली जानकारी के आधार पर बाइक चाेर गिराेह के सदस्याें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button