कैम्ब्रिज स्कूल के दसवीं बोर्ड में चन्द्र प्रकाश राय ने 97.6 अंक प्राप्त कर रहे अव्वल, 12 वीं कामर्स में ख़ुशी वर्मा और साइंस में अनुष्का केसरी रही टॉपर




न्यूज़ विज़न। बक्सर
सीबीएसई बोर्ड के दसवीं एवं 12 वीं के परीक्षा का परिणाम फल घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होते ही कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बक्सर के छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। स्कूल के चंद्र प्रकाश राय ने दसवीं बोर्ड सर्वाधिक 97.6 अंक प्राप्त कर अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलेभर में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया है। वही स्कूल के हर्षित कुमार चतुर्वेदी ने 97.4 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं धृति ने 96.6 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है वही विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।







विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के 25 छात्र छात्राओं ने 91% किया उससे अधिक अंक प्राप्त किया है। वही विषय वार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में अंग्रेजी 99 अंक हर्षित कुमार चतुर्वेदी, हिंदी 96 अंक इशिता जायसवाल, संस्कृत 100 अंक हर्षित कुमार चतुर्वेदी व दिया चंद्रा, संस्कृत 100 अंक नीलम कुमारी, चंद्र प्रकाश राय, गणित 97 अंक चंद्र प्रकाश राय, धृति, प्रीत कुमार, विज्ञान 97 अंक चंद्र प्रकाश राय, आदर्श उपाध्याय, सामाजिक विज्ञान 100 अंक चंद्र प्रकाश राय ने प्राप्त कर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया है।

वही दूसरी तरफ 12वीं के बोर्ड में विज्ञान संकाय में अनुष्का केसरी ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है जबकि सुवर्णो पाल 96% अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं कृत्या कुमारी ने 95% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर है वाणिज्य संकाय में खुशी वर्मा ने 96.2 अंक के साथ प्रथम, श्रेया 94.0% के साथ द्वितीय तथा पलक जायसवाल 93.6% अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही।

विषय वार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में अंग्रेजी 99 अंक सुवर्णो पाल, भौतिक 95 अंक सुवर्णो पाल, अनुष्का केसरी, रसायन विज्ञान 98 अंक अनुष्का केसरी, गणित 97 अनुष्का केसरी, जीव विज्ञान 95 अनु मौर्य, सूचना विज्ञान 100 अंक अनु मौर्य, शारीरिक शिक्षा 99 अंक अनुष्का केसरी, लेखाशास्त्र 96 अंक खुशी वर्मा, बिजनेस स्टडी 95 अंक खुशी वर्मा, अर्थशास्त्र 97 अंक खुशी वर्मा ने प्राप्त कर विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है।
विद्यालय के निदेशक डॉक्टर मोहन चौबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की एवं बधाइयां दी है। बोर्ड परीक्षा के परिणाम से पूरे विद्यालय में हर्षोल्लास व्याप्त है इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव प्राचार्य वी एस राव, प्राचार्य एम के चौबे, उप प्राचार्य के.के. ओझा, धर्मवीर दुबे, रवि पांडे, संजय भार्गव, बृजेश कुमार, पुष्पांजलि कश्यप, गिरिजेश मिश्रा, अशोक कुमार, डीडी मिश्रा, रवि कुमार सिंह, ओमप्रकाश, संजय द्विवेदी, अश्विनी कुमार पांडे, प्रकाश कुमार, कृष्ण कुमार सिंह इत्यादि ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

