CRIME

किला मैदान में दो नाबालिक बहनों के साथ रेप, आरोपित गिरफ्तार

राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली है दोनो पी बहनें, आरोपित बहला फुसला कर बक्सर लाया और घटना का दिया अंजाम

न्यूज विजन । बक्सर
जिला अंतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दाे नाबालिग बहनाें के साथ किला मैदान में दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया गया। जिसकी सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दाे आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों काे पुलिस ने काेर्ट में प्रस्तुत किया। काेर्ट के आदेश पर एक आरोपी काे जेल भेज दिया गया वहीं एक के नाबालिग हाेने के कारण बाल सुधार गृह में भेजा गया।

महिला थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दाे नाबालिग बहनें पशुओं के लिए घास काटने गांव के बाधार में गई थी। उसी गांव के एक युवक और एक किशाेर ने दाेनाें काे बहला-फुसलाकर बक्सर ले आए। आरोपितों ने दाेनाें बहनाें के साथ किला मैदान में दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। दाेनाें बहने सुबह में अपने घर लाैट परिजनाें काे घटना की सारी जानकारी दी। घटना की जानकारी हाेते ही परिजन राजपुर थाना पहुंचे। जहां से दाेनाें काे महिला थाना भेज दिया गया। महिला थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपित सुरेश कुमार चाैहान के साथ एक किशाेर काे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दाेनाें काे काेर्ट के आदेश पर अग्रेत्तर कार्रवाई किया। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िताओं का मेडिकल जांच कराया गया है। जांच के रिपाेर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button