ACCIDENT

कांट गॉव में पिकअप की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांट गांव के मुख्य सड़क पर पिकअप के धक्के से एक तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना  के बाद पिकअप चालक अपना वाहन छोड़ फरार हो गया।

 

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम घर के बाहर खेलते खेलते सड़क किनारे चली गयी थी। इसी दौरान तेज रफ़्तार पिकअप की चपेट में आ गयी।  जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।  मृतक की पहचान कांट गांव के अमरेन्द्र यादव की 3 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों में मायूशी छाई है। वही लोगों में पिकअप चालक के खिलाफ गहरा आक्रोश है। वही घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर पुलिस ने उक्त वाहन को जब्त कर लिया है। चालक की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button