कांग्रेस नेता बजरंगी मिश्रा के पिता का निधन, लोगों ने किया शोक व्यक्त




न्यूज़ विज़न। बक्सर
मंगलवार की रात्रि करीब 9 बजे कांग्रेस नेता बजरंगी मिश्रा के पिता अशोक मिश्रा का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। 77 वर्षीय अशोक मिश्रा संत प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और सामाजिक कार्यो में हमेशा बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे। वो मूल रूप से रोहतास जिला के इंद्रास के रहनेवाले थे जो की वर्तमान में नगर के मित्रलोक कॉलोनी में अपना घर बनाकर रह रहे थे। अशोक मिश्रा के इकलौते पुत्र बजरंगी मिश्रा है जो की यूथ कांग्रेस से लेकर इंटक और कांग्रेस के जिला प्रवक्ता तक का सफर तय किया है।








अशोक मिश्रा का अंतिम संस्कार बुधवार को बक्सर चरित्रवन स्थित मुक्तिधाम में किया गया जहां उनके पुत्र बजरंगी मिश्रा ने मुखाग्नि दी। वही उनके निधन पर कांग्रेस समेत अन्य दलों के लोगों ने मुक्ति धाम पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोक व्यक्त करने वालों में सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ शशांक शेखर, रेडक्रास सचिव श्रवण तिवारी, कामेश्वर पांडेय, राजाराम पांडेय, श्रीकृष्ण बिहारी चौबे, कमल पाठक, रामस्वरूप अग्रवाल, राम प्रसन्न दिवेदी, भाजपा नेता प्रदीप दुबे, जदयू नेता संजय सिंह राजनेता, भृगुनाथ तिवारी, धनजी पांडेय, राजर्षि राय, सुधीर चौबे, धीरेन्द्र पाठक, उमाशंकर पांडेय, लक्षमण उपाध्याय, गुप्तेश्वर चौबे समेत अनेको लोग शामिल है।




