POLITICS

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने मनोज पांडेय, कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी बधाईयां

बक्सर। जिला एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर रहे, डॉ मनोज कुमार पांडे को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का वातावरण बना है। काफी अर्से बाद सही मायने में कांग्रेसी कार्यकर्ता को को जिला अध्यक्ष का पद मिला है।जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ प्रमोद ओझा ने कहा कि डॉ मनोज पांडेय को नीचे से उठे हुए कांग्रेस कार्यकर्ता बताते हुआ कहा की जिला के युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। और पूरे जिले में एक कार्यकर्ता के रूप में पहचान की छाप छोड़े है डॉ ओझा ने विश्वास व्यक्त किया है डॉक्टर पांडे के नेतृत्व में जिला कांग्रेस एक बार उचाइयो के बुलंदी पर पहुंचेगी। एवम सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूती प्रदान करेंगे। जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनएसयूआई एवम युवा कांग्रेस से जुड़े अनिल कुमार उपाध्याय ने आशा व्यक्त किया है कि डॉ मनोज पांडे के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी काफी आगे बढ़ेगी और आने वाले दिनों में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मजबूती प्रदान करेंगे। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस से जुड़े साथी रोहित उपाध्याय, विकास, कौशिक, अभय मिश्रा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी का नेतृत्व करेगा साथ ही बक्सर जिला में कांग्रेस के उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button