इटाढ़ी बम ब्लास्ट का आरोपी आठ माह बाद हुआ गिरफ्तार




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बालादेवा गॉव में हुए बम ब्लास्ट के आरोपी को बक्सर पुलिस ने घटना के आठ माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस वयान में बताया गया कि आरोपी बम ब्लास्ट में घायल महिला का बेटा है। हलांकि वह बम कहां से लाया था यह पुलिस को नही बताया है।
गिरफ्तरी के सम्बन्ध में एसपी मनीष कुमार ने बताया कि घटना के बाद से पीड़ित शांति देवी पति राम नाथ राम के पुत्र बब्लू राम पुलिस शक के दायरे में था। परन्तु पुलिस उसके खिलाफ पुख्ता साबुत इक्कठा कर रही थी। जब पुलिस अपने जांच को पुरी तरीके से कर लिया। जिसके बाद संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने बार बार पैतरे बदले। परन्तु जब फैक्ट के आधार पर पूछताछ की गई तो वह टूट गया। घटना के बारे में एक-एक बात बताई। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। बम कहां से आया क्या है वह सब बातें पता चली है। परन्तु पुलिस जांच कर रही है। जिसे मिडिया में शेयर नही किया जा सकता है।








क्या था मामला :-
घटना 29 अप्रैल 2023 की सुबह इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बालदेवा गांव के रामनाथ राम की 65 वर्षीय पत्नी शांति देवी सुबह करीब चार बजे उठी और चाय बनाने के लिए छत पर गई। जहां वह छोले से गुड़ निकाल कर सिलवट पर तोड़ने लगी। उसी दौरान वह ब्लास्ट हो गया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बम फटने की आवाज सुन परिजन के साथ ही आस पास के लोग भी दौड़े भागे पहुंचे तथा जख्मी महिला को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे वराणसी रेफर कर दिया गया था ।

