आदर्श आचार संहिता लागू, बक्सर में पहले चरण में होगा मतदान
विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया ब्रीफिंग



न्यूज विजन। बक्सर
चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। कर दी गई है। इसके साथ ही साथ ही संपूर्ण जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। सभी कार्यालयों के प्रधान को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन हेतु विधि सम्मत कार्रवाई किये जाने हेतु निदेश दिये गये हैं।








सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में ब्रीफिंग किया। उन्होंने बताया कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के तहत बक्सर जिलान्तर्गत चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कार्यक्रम निम्नवत है।




अधिसूचना जारी होने की तिथि 10 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। वहीं नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 , नाम निर्देशन पत्रों के संवीक्षा की तिथि 18 अक्टूबर और अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम 20 अक्टूबर है। मतदान 6 नवंबर और मतगणना की तिथि 14 नवंबर निर्धारित है। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि के पूर्व निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी।
बक्सर जिला अंतर्गत सेक्टर पदाधिकारी की संख्या इस प्रकार है। 199 ब्रह्मपुर में 44, 200 बक्सर में 34, 201 डुमरांव में 40 और 202 राजपुर (अ०जा०) 40 है।
बक्सर जिला अंतर्गत चयनित डिस्पैच सेंटर की संख्या इस प्रकार है। 199 ब्रह्मपुर +2 बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ उच्च विद्यालय ब्रह्मपुर, 200 बक्सर मध्य विद्यालय चुरामनपुर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय चुरामनपुर, 201 डुमरांव +2 राज उच्च विद्यालय डुमरांव और 202 राजपुर (अ०जा०) मध्य विद्यालय राजपुर एवं प्रखंड कार्यालय राजपुर है।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के पश्चात सभी पोल्ड ईवीएम मशीनों को बाजार समिति बक्सर में संग्रहण किया जाएगा। बिहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत निर्वाची पदाधिकारी की विवरणी निम्नवत है। 199 ब्रह्मपुर श्री टेल लाल सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव, 200 बक्सर अविनाश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, 201 डुमरांव राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव और
202 राजपुर (अ०जा०) शशि भूषण भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर हैं।

