OTHERS

होली आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक एकता, सामाजिक सौहार्द एवं सद्भावना जागृत करता है :  डॉ सुधीर

पूर्व सैनिक संघ, रेलयात्री कल्याण समिति और तुलसी विचार मंच के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन समारोह आयोजित 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

रविवार को पूर्व सैनिक संघ, रेलयात्री कल्याण समिति और तुलसी विचार मंच के तत्वाधान में एन एच 922 स्थित अहिरौली फॉर सिजन मैरिज हाल पर विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। समारोह में बक्सर जिला के गणमान्य लोगों के आलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

 

 

होली मिलन के दौरान दो गोला होली गायन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें जिले के चर्चित व्यास कमलबास कुंवर और बलिया के सुरेन्द्र सिंह के बीच दुगोला मुकाबला का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। समारोह में उपस्थित रेलयात्री कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक एकता, सामाजिक सौहार्द एवं सद्भावना जागृत होती है।

सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने कहा कि होली मिलन समारोह बिखरे हुए समाज को एक सूत्र में बांधने का एक प्रयास है। जिसमें हम लोग भली-भांति सफल होते दिखाई दे रहे हैं। तुलसी विचार मंच के शैलेश ओझा ने कहा कि होली हमलोगों का धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत है इसको हमें संयोजकों रखना है। समारोह में उपस्थित मुख्य लोगों में डॉ एस के सैनी, सुभासपा के प्रदेश नेता मोहन श्रीवास्तव, बिजेन्द्र यादव, हरेंद्र महतो, राजू सिंह मुखिया, कामेन्द्र सिंह, रामबाबू कुशवाहा, मुन्ना चौबे, पंकज पटेल, भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह, सैनिक संघ के हरिशंकर यादव, अनुमंडल अध्यक्ष डुमरांव, शैलेश ठाकुर राजबली यादव, रामराज सिंह, कामख्या पाण्डेय, ललन मिश्रा, प्रमोद सिंह सहित काफी लोग थे।


कार्यक्रम के दौरान भारत भूषण सिंह ब्रह्मपुर के दोनों होनहार बेटों राज भूषण सिंह राजस्व पदाधिकारी और आशीष भुषण सिंह वैज्ञानिक और शेषनाथ सिंह अधिवक्ता के पुत्र प्रोफेसर अखण्ड प्रताप सिंह को विशेष उपलब्धि के लिए अंगवस्त्र  और सैनिक संघ का प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button