OTHERS

सोलह सूत्री मांगो को लेकर फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का हड़ताल तीसरे दिन भी रहा जारी 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन एवं बिहार प्रदेश फेयर प्राइस  डीलर्स एसोसिएशन का 16 सूत्री मांगो को लेकर राष्ट्र व्यापी हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा।  इस दौरान जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर ताला लटका रहा वही राशन का उठाव करने वाले उपभोक्ताओं को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

 

 

 

जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी चौबे ने कहा की जनवितरण विक्रेताओं को 50 हजार रुपया मानदेय या ₹300 प्रति क्विंटल कमीशन के अलावे साप्ताहिक छुट्टी, अनुकंपा उम्र सीमा समाप्त, पॉश मशीन का सर्विसिंग, पॉश मशीन को 5G से जोड़ना, एक रूपता  का आवंटन, कंट्रोल एक्ट 2011 को लागू करना यह सभी मांगे बिहार सरकार के यहां लंबित है। मांगों को लेकर बिहार प्रदेश  के महामंत्री वरुण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया है और कई बार इसके पूर्व में धरना प्रदर्शन पटना के गर्दनीबाग में भी किया गया। उसके बाद भी सरकार विक्रेताओं की मांग को पूरा नहीं कर रही है। वही उन्होंने बताया की राष्ट्रव्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए नगर के सभी डीलरों द्वारा सफल बनाने का आवाहन किया गया। इस दौरान जिला इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, बक्सर अनुमंडल अध्यक्ष जीत नारायण राम,नगर कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा(सोनू), धर्मेंद्र सिंह, योगेश प्रसाद, मो हदीस, सुभाष गुप्ता, केशर राम समेत अन्य सभी डीलर उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button