समाज के उत्थान और राज्य में माटी कला बोर्ड के गठन को लेकर प्रजापति समाज की हुई बैठक
रूपा प्रजापति बनी सदर प्रखंड की अध्यक्ष और सीमा उपाध्यक्ष




न्यूज विजन। बक्सर
रविवार को जिला प्रजापति समन्वय समिति की सदर प्रखंड की इकाई की एक बैठक शहर के स्टेशन रोड स्थित गोयल धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मुसाफ़िर प्रजापति ने किया जबकि मंच संचालन रामचीज प्रजापति ने किया।
बैठक के अंत में सदर प्रखंड के प्रजापति समाज के कार्यकारणी का चुनाव हुआ जिसमे रूपा प्रजापति को अध्यक्ष, सीमा को उपाध्यक्ष, संतोष प्रजापति, रवि, शिव दयाल, भिखारी प्रजापति को सचिव वही जगनारायण प्रजापति को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारी सदस्य में गुड्डू कुमार, बिनोद कुमार, गुप्तेश्वर प्रजापति, प्रेम जी, शशि प्रजापति, आजाद, दीपक कुमार शामिल हुए।









