श्री कृष्ण जमाष्टमी के अवसर पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, पूरा बक्सर हुआ कृष्णमय




न्यूज विजन । बक्सर
गुरुवार को बक्सर नया बाजार मठिया मुहल्ला स्थित गोवर्धन स्थान के समीप गिरिवर मैरेज हाल से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा शहर के विभिन्न चौक चौराहे से होते हुए ठाकुरबाड़ी पहुंची।
शोभायात्रा देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा था। जिससे सडक से लेकर रास्ते में पड़ने वाले सड़क किनारे स्थित घरों पर लोग उमड़े हुए थे। शहर के तमाम स्थानों पर शोभायात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल लोग नाच गा भी रहे थे। खासकर शोभायात्रा में शामिल भगवान की झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा में विराजमान कान्हा के स्वरूप को लोग मोबाइल में कैद कर रहे थे। फूलों से सजी शोभायात्रा में हंसते- खेलते कान्हा ने सभी का ध्यान अपनी लीलाओं से आकर्षित किया। वही शोभायात्रा में पूरा बक्सर कृष्णमय नजर आ रहा था। युवा पीला साफा बांध श्री कृष्ण के भजन गाते नजर आ रहे है।शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरी जहां पुलिस की तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
शोभायात्रा के बारे में जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद राहुल यादव ने बताया की करीब दो वर्षो से कोरोना काल में नही निकाली गई और अब सभी भक्तो के प्रयास से धूमधाम से निकाला जा रहा है। इस दौरान डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नियमतुल्लाह फरीदी,वार्ड पार्षद राहुल यादव,पीयूष यादव, ओम जी यादव,श्याम जी यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे जिनकी भूमिका शोभायात्रा को सफल बनाने में अकल्पनीय रही।









