OTHERS
विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की स्मृति दिवस




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के बाबा नगर में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आश्रम में गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की स्मृति दिवस के अवसर पर हर वर्ष ब्रह्माकुमारी द्वारा पूरे विश्व में विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया।











आश्रम की रानी बहन के देखरेख में सुबह से पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके बाद विशेष संपूर्ण विश्व में शांति हेतु कामना की गयी। उन्होंने बताया की इसे पुरे विश्व में शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। वही कार्यक्रम के दौरान दोपहर बाद श्रद्धांजलि दी गयी और आये श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें कि संस्था से जुड़े सैकड़ों लोग व अन्य सामाजिक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

