विश्वमित्र हाॅस्पीटल के कर्मियों के साथ मारपीट का आरोपित गिरफ्तार




न्यूज विजन। बक्सर
नगर थाना क्षेत्र के गाेलम्बर स्थित विश्वमित्र हाॅस्पीटल में बीते फरवरी माह में कर्मियाें से मारपीट करने के आराेपित काे नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। मारपीट के अन्य आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।








नगर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी की शाम दस-बारह की संख्या में असामजिक तत्वाें ने विश्वमित्र हाॅस्पीटल में प्रवेश कर जमकर तांडव मचाया था। आराेपिताें ने पुरुष और महिला कर्मियाें के साथ मारपीट किया था। मामले काे लेकर अस्पताल संचालक डाॅ. राजीव झा ने टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर एक आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपित सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव के दीपक सिंह है। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मारपीट के एक आराेपित काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है।

