OTHERS

राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का डीडीसी ने किया निरीक्षण 

100.98 क्विंटल/हेक्टेयर उपज का है अनुमान 

न्यूज़ विज़न। बक्सर 

सोमवार को बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल के द्वारा प्रखंड चौसा के पंचायत जलीलपुर में कृषक स्वर्गीय महातिम राय के पुत्र चंद्र मोहन  के प्लॉट नंबर 1754 का परिनिरीक्षण किया गया। इसके अंतर्गत निर्धारित मापदंड 10MX5M के आयताकार क्षेत्रफल में फसल कटनी प्रयोग संपादित किया गया जो एक वैज्ञानिक पद्धति है जिसके आधार पर उपज एवं उत्पादन का अनुमान प्राप्त होता है।

 

प्रयोगकर्ता के द्वारा फसल कटनी प्रयोग संपादन के पश्चात उपज 50.490 किलोग्राम प्राप्त हुआ जिसके आधार पर 100.98 क्विंटल/हेक्टेयर का उपज अनुमानित है जो सामान्य से अच्छा है। निरीक्षण के क्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, अंचलाधिकारी चौसा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी चौसा, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी चौसा एवं किसान सलाहकार जलीलपुर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button