OTHERS

मुकेश कुमार को नगर थाना और दिनेश मालाकार को डुमरांव का थानाध्यक्ष बनाया गया

जिले के 17 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

न्यूज विजन । बक्सर
पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने जिले की विधि व्यवस्था में सुधार को लेकर रविवार को बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इनमें हाल ही में सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत होने वाले पुलिस पदाधिकारियों के साथ ही कई एसआई भी शामिल है। इस कड़ी में कई थानों के थानेदार भी बदल गए है।

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में बक्सर टॉउन थाना से हटाए गए दिनेश कुमार मालाकार को डुमरांव का नया थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। वही औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को नगर थाना की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही ब्रह्मपुर में शराब की हेराफेरी में थानाध्यक्ष के निलंबित होने के बाद कोरानसराय के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को ब्रह्मपुर की कमान सौंपी गई है। इसके अलावे पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार को कृष्णाब्रह्म से राजपुर का थानाध्यक्ष बनाकर भेजा गया है। जबकि नया भोजपुर ओपी प्रभारी सुबोध कुमार को साईबर थाना, राजपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार को औद्योगि थानाध्यक्ष, नैनीजोर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक को साईबर थाना बक्सर, पुलिस निरीक्षक कुणाल कृष्ण को नैनीजोर थाना से एएलटीएफ प्रभारी, पुलिस निरीक्षक रंजना सिन्हा को औद्योगिक थाना से साइबर थाना बक्सर, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार को कृष्णाब्रह्म थाने की कमान दी गई है वे इसके पहले डीआईयू में थे। बक्सर नगर थाना के पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार सिन्हा को अभियोजन कोषांग में भेजा गया है। ये 300 दिनों से अधिक के लंबित कांडो का अनुश्रवण व निष्पादन करेंगे। पुलिस निरीक्षक विशुनदेव कुमार को वासुदेवा ओपी से यातायात का प्रभारी बनाया गया है। चौकीदार थाना बक्सर के पुलिस निरीक्षक रामबदन सिंह को पुलिस केन्द्र बक्सर, पीटीसी इंडोर प्रशिक्षण बक्सर के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी प्रशिक्षण पुलिस केन्द्र बक्सर, पुलिस अवर निरीक्षक अभय कुमार को ब्रह्मपुर के एएलटीएफ से हटाकर कोरानसराय का थानाध्यक्ष तथा पुलिस अवर निरीक्षक बिरेन्द्र प्रसाद को सिकरौल का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वे पहले मुफस्सिल थाना में तैनात थे। वही सिकरौल के थानाध्यक्ष संजीव कुमार को बक्सर नगर का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। एसपी मनीष कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह ट्रांसफर विधि व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के मद्देनजर किया गया है। वही अभी तक नया भोजपुर ओपी व वासुदेवा ओपी में किसी की तैनाती नहीं की गई है। माना जा रहा है कि पुलिस कप्तान द्वारा एक और लिस्ट निकाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button