CRIME

महाशिवरात्रि पर बगैर परमिशन के डीजे बजाने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर

न्यूज़ विज़न | बक्सर
डीजे बजाने पर प्रतिबंध के बावजूद महाशिवरात्रि पर्व में डीजे बजाने वालाें पर नगर थाना में सदर अंचलाधिकारी प्रशांत सांडिल्य द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई। एफआईआर के बाद डीजे संचालकों में रोष है।

 

 

नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा से मिली जानकारी के मुताबिक महाशिवरात्रि पर्व पर डीजे बजाने पर रोक लगाया गया था। इसके बावजूद कई शाेभा यात्राओं में डीजे बजाया गया। अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने टाइगर डीजे संचालक, सुपर डीजे, एपी डीजे, आदिशक्ति डीजे, बीरु डीजे, शैडाे डीजे, सूरज डीजे के संचालक पर एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद डीजे संचालकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button