भाजपा बगेन मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गयी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
भारतीय जनता पार्टी बगेन मंडल द्वारा पंडित दिनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर कुरूथिया के लालमुनि चौबे भवन पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर के उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर पार्टी के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।











श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया जो विकसित भारत के निर्माण मे भी प्रेरणास्रोत बना है। भाजपा प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्र सेवा व समर्पण का विराट प्रतीक थे। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वदेशी के भी बहुत बड़े समर्थक थे। उनका कहना था कि भारत के लिए एक स्वदेशी आर्थिक मॉडल विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसमें व्यक्ति केंद्र में हो। उन्होंने देश की आर्थिक व्यवस्था के लिए ‘भारतीय अर्थनीति का अवमूल्यन’ और भारतीय अर्थनीति: विकास की एक दिशा’ नाम की पुस्तक भी लिखी थी। इसके अलावा उन्होंने मासिक राष्ट्रीय धर्म, पांचजन्य और दैनिक स्वदेश भी शुरू किया था।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री धनजी पांडे, मंडल उपाध्यक्ष धीरज पांडे, मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मंडल महामंत्री मंजी पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बक्सर सुशील राय, अजीत राय, मनोहर, धरीक्षण सिंह, हरिहर यादव, संतु कुमार समेत अन्य शामिल रहे l

