POLITICS

भाजपा ने तेलंगना के मुख्यमंत्री  ए.रेवंथ रेड्डी का किया पुतला दहन 

बिहार के कुर्मी का अपमान का करने वाले मुख्यमंत्री को बर्खास्त करे केंद्र सरकार : भाजपा जिलाध्यक्ष 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शुक्रवार को तेलंगाना कांग्रेस विधायक दल के नेता तथा नवनियुक्त मुख्यमंत्री ए. रेवंथ रेड्डी द्वारा अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपने संबोधन में यह कहना कि निवर्तमान मुख्यमंत्री के सी आर तो बिहार का कुर्मी है उससे मेरा डीएनए ठीक है। जिससे कुर्मी जाति ही नहीं बल्कि पूरा बिहार के डीएनए को इस तरह से अपमानित एवं असंसदीय रूप से कहना संवैधानिक परंपरा में गलत है। और बिहार की प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है।

 

भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर निंदा करती है और भारत सरकार से मांग करती है कि तत्काल रूप से मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए। इस अपमानजनक भाषा के विरोध में भारतीय जनता पार्टी  ने जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह के नेतृत्व में रामलीला मैदान से कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में निकलकर मुख्यमंत्री रेडी मुर्दाबाद, कांग्रेसियों शर्म करो का नारा  लगाते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर पहुंचकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। जिसके बाद जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि  कांग्रेस मुख्यमंत्री द्धारा बिहारियों के बारे में इस तरह अपमान जनक भाषा का प्रयोग करना बहुत महंगा पड़ेगा। बिहार के बिहारी 2024 एवं 2025 में कांग्रेस को यह एहसास जरूर दिलाऐगें  कि किस तरह एक बिहारी सौ पर भारी होता है।

पुतला दहन कार्यक्रम में लोक सभा संयोजक राजवंश सिंह, जिला महामंत्री निर्भय राय, इन्द्रलेश पाठक, पूनम रविदास, संत कुमार सिंह, सतेंद्र कुंवर, मनोज पाण्डेय, अनिल पांडेय, श्रीमन्नारायण तिवारी, मिठाई सिंह, सुनील सिंह, सौरभ तिवारी, संध्या पांडेय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, हिरामन पासवान, अमित पांडेय, राजीव कुमार राजु, सोनु राय, दीपक पाण्डेय, तेजप्रताप सिंह उर्फ छोटे, सुमन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button