POLITICS

भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा सामाजिक सम्मेलन का हुआ आयोजन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेक चौधरी के नेतृत्व में श्रीचंद मंदिर पुराना चौक पर  सामाजिक सम्मेलन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से भाजपा के जिला मंत्री दिलीप चंद्रवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

 

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दिलीप चन्द्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  विकसित भारत के संकल्पों को पुरा करते हुए गाँव, गरीब, नारी, युवा व किसानों का दिल जीत रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव 2024 भी जीतेंगे, वे दुनिया के गरीबो को मदद कर रहे हैं, आज विश्व का ध्यान भारत की तरफ है, मोदी जी के नेतृत्व में, उनके उप्लब्ब्धियो को बताते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण पुरा हुआ, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी मिली, 370 का अंत हुआ, उन्होंने GS T को सफलता पूर्वक लागू किया, देश का पहला राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सरकार ने UCC लागू कर इतिहास रच दिया। आज देश 5 वीं बड़ी अर्थ व्यवस्था बना, जबकि UPA के शासन में देश की सुरक्षा से समझौता हुआ, UPA में हर एक साल में घोटाला हुआ, जम्मू कश्मीर में SC/ST आरक्षण को रोककर रखा गया।

जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने कहा कि मोदी जी का संकल्प विकसित भारत का हैं, देश लगातार तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है लोकसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे। सम्मलेन में जिला प्रवक्ता दीपक पांडेय, मोर्चा के महामंत्री मनोज गुप्ता, विष्णु सोनी, मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, अंजू शर्मा, अजीत चौधरी, जिलामंत्री विकास गुप्ता, नगर अध्यक्ष रूपेश चौरसिया, अक्षय ओझा, पिंटू चौरसिया, रवि चौरसिया, विकास कायस्थ, आयुष सर्राफ, छोटेलाल चौधरी, मिंटू चौधरी, आकाश चौधरी, दीपू चौधरी समेत अनेको लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button