बक्सर कलेक्ट्रेट रोड गायत्री मेडिकल के प्रोप्राइटर ललन सिंह का ह्रदय गति रुकने से निधन, शव यात्रा में उमड़े लोग
चरित्रवन श्मशान घाट पर दी गयी अंतिम विदाई, नाम आँखों से लोगो ने दी श्रद्धांजलि




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित गायत्री मेडिकल के प्रोप्राइटर ललन सिंह का शनिवार को आदर्श नगर स्थित अपने आवास पर ह्रदय गति रुक जाने से मौत हो गयी। अचानक हुए इस घटना से पुरे परिवार में कोहराम मच गया। ललन सिंह काफी मिलनसार और सुलझे हुए व्यक्ति थे। जिनका अंतिम संस्कार रविवार की सुबह 10 बजे चरित्रवन शमशान घाट पर हुआ।










इस सम्बन्ध में परिजनों ने बताया की उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी मामूली शुगर और बीपी के पेशेंट थे। जो की शनिवार को सुबह जागने के बाद प्रतिदिन की तरह नित्यक्रम के पश्चात घर में आराम कर रहे थे अचानक हार्ट अटैक आ गया जो की किसी को पता भी नहीं चला। उनके एक पुत्र सौरव कुमार 8th क्लास में है और एक पुत्री सलोनी कुमारी दिल्ली से बी फार्मा की पढाई कर रही है वही पत्नी सीमा कुमारी हॉउस वाईफ है इसके अलावा घर में बूढी माँ है। उनके पिता बालेश्वर सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। वही ललन सिंह की मौत के सुचना मिलते ही गांव सोंधिला और ससुराल दहीवर के अलावा मोहल्ले के लोग घर पहुंच शोक संवेदना प्रकट किये। वही रविवार को शमशान घाट पर उनके पुत्र सौरव कुमार द्वारा मुखाग्नि दी गयी। शमशान घाट में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। जिसमे रणविजय सिंह, सरोज सिंह, निर्मल कुमार सिंह, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, सरोज राजभर, बृजमोहन ठाकुर, योगेंद्र चौहान, विकास मानसिंहका, वार्ड पार्षद मिथिलेश कुमार, लखन जी, धनञ्जय कुमार, अरुण कुशवाहा, इंजिनियर ओम प्रकाश सिंह, विराट कुशवाहा के अलावा सैकड़ो लोग शामिल रहे।

