प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ गई है : विजय कुमार सिन्हा
पटना में जनता को और एक दूसरे ठगने वाले राजनीतिक ठग इकट्ठा हुए थे : अश्वनी चौबे




न्यूज विजन | बक्सर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ गई है। क्योंकि घर का मुखिया ईमानदार हो तो गांव में उस परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ जाती है। उक्त बाते शुक्रवार को किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर मोदीजी के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा। उन्होंने कहा कि आज मोदी ने अन्त्योदय और अन्नपूर्णा से आगे निकलकर विकट परिस्थितियों में देश के 80 करोड़ घरों में अनाज पहुंचाने का काम किया।देशवासियों को कोरोना का नि:शुल्क टीका की व्यवस्था की गई। मोदी की सरकार है कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग पाया है।
पटना में विपक्षी दलों की बैठक केवल राजनीतिक फोटो सेशन है। बिहार की संस्कृति ठहर गई है। यहां के लोग फिर से बिहारी कहने में शर्म महसूस करने लगे हैं। इसके जिम्मेवाद कौन हैं। हमे सोचना होगा कि कैसे बिहार का नवनिर्माण होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सूबे के विकास के लिए संचालित योजनाओं में 76 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती है और 24 प्रतिशत राज्य सरकार। लेकिन, बिहार में बैठी वर्तमान सरकार की गलत मानसिकता के चलते कई योजनाएं बंद हो गई है। उन्होंने किसी का नाम लिए कहा कि जब नरेंद्र मोदी ने लाल किला से 15 अगस्त को कहा कि देश भ्रष्टाचार मुक्त होगा। बस सभी भ्रष्टाचारी मारे डर के एक मंच पर आ गये हैं। बीजेपी सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मंत्र से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मोदी के इस महामंत्र को घर-घर पहुंचाएं।
वंशवाद-परिवारवाद व भ्रष्टाचार से बचने के लिए हो रही है एकजुटता : अश्विनी चौबे
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि पटना में जनता को और एक दूसरे ठगने वाले राजनीतिक ठग इकट्ठा हुए थे। इनका सिर्फ एक मकसद है परिवार बचना और जो भ्रष्टाचार किए हैं, उससे बच कर निकलने का यह प्रयास है। यह हसरत पूरा नहीं होगा। जो भ्रष्टाचार किए हैं, उन्हें जेल जाना होगा। देश की जनता उनके मंसूबे पर पानी फेर देगी। विपक्षी दलों के लिए पटना केवल राजनीतिक पर्यटन स्थल बन कर रह जायेगा। उन्होंने कहा कि पटना में महाठगबंधन की बारात आई है, वह भी बिना दूल्हे की। बड़े भाई उलटू राम और छोटे भाई पलटू राम नाटक कर रहे हैं। ठगों, भ्रष्टाचारियों और अत्याचारियों की जमात जुटी है।
केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि जो पटना आए हैं सभी एक दूसरे के विरोधी रहे हैं, लेकिन सत्ता प्राप्ति के लिए मंच पर साथ दिखे। खैर, देश की जनता ”फिर एकबार मोदी सरकार” बनाने के लिए उत्सुक है, उत्साहित है। इस महा-ठगबंधन में शामिल विपक्षी दलों के पास देश के विकास हेतु न कोई नीति है न कोई नियत है। इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि जिस कांग्रेस ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण को यातनाएं दी देश के लोकतंत्र को बंदी बना लिया देश पर आपातकाल थोप दिया था, उसी कांग्रेस के साथ आज नीतीश-लालू गलबहियां कर रहे हैं।








मोदी के कार्यकाल का गवाह बनेगा पूरा देश- महाचंद्र प्रसाद सिंह
सूबे के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी के नौ साल के कार्यकाल का एक-एक दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने जो वादा किया है उसे निभा रहे हैं। गरीबों के घरों तक योजनाएं पहुंच रही है। कहा कि पटना में विपक्षियों का जमघट लगा है। वे कह रहे हैं कि भाजपा भगाओ-देश बचाओ। उन्हें यह कहने में थोड़ा भी शर्म नहीं लग रहा। आज मोदीजी के नेतृत्व में देश का सिर ऊंचा हुआ है। आज अमेरिका जैसा महाशक्ति भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व को लोहा मान रहा है। देश की जनता मोदी सरकार के साथ है। एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ देश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का पूरा देश गवाह बनेगा।
नरेंद्र मोदी के रहते पीएम पद पर नहीं है वैकेंसी: संतोष सिंह
विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब तक हैं तब तक पीएम के पद पर कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बात कहने में तनिक भी हिचक नहीं है कि मुगलों ने देश को कुचला है और हम उसे बनाकर रहेंगे। विपक्षी दलों के गठबंधन करने से कुछ होने वाला नहीं है। टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग बैठक कर रहे हैं। वे जो दिखते हैं वह हैं नहीं और जो हैं वह दिखता नहीं। हमारे प्रधानमंत्री ने गरीबी को करीब से देखा है। आज हर गरीबों के घरों में सीधे योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।


मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित है: अवधेश नारायण सिंह
विधान परिषद सदस्य अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा को शिकस्त देने के लिए पटना में विपक्षी दलों के नेता जुटे हुए हैं। उन्होंने मंच से चुटकी लेते हुए कहा कि उन दलों के एक नेता से मेरी मुलाकात हुई। नेताजी ने कहा कि हमारी गठबंधन और आपकी पार्टी में एक बात कॉमन है। आपके पास राम है तो मेरे पास भी राम है। हमारी पास पलटू राम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के नौ साल में भारत की राजनीत में बदलाव आया है। अमेरिका में जाकर मोदीजी ने पूरे विश्व को संदेश दिया है। हमे युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए। वहां जो उनका स्वागत हुआ उस पर पूरा देश गर्वान्वित है। यह तय है कि मोदी के हाथ में ही यह देश सुरक्षित है।
जनसभा को एमएलसी संतोष सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व विधायक अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष विजय सिंह, राजवंश सिंह, रामकुमार सिंह, अनिल स्वामी, संतोष राय, केदारनाथ तिवारी, अमरेंद्र पांडेय, मिठाई सिंह, जयप्रकाश राय, कैमूर जिलाध्यक्ष, रोहतास जिलाध्यक्ष, पूनम रविदास, इंदु देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप दुबे, सदस्य, अनुसूचित जाति मोर्चा हीरामन पासवान, प्रवक्ता मनोज सिंह, प्रदीप राय, साबित रोहतासबी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री निर्भय राय ने की

