प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभाओं को निखारना नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य : एम पी सिंह




न्यूज विजन । बक्सर
21वीं सदी के अनुरूप भारत को वैश्विक स्तर पर ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी बनाना, प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभाओं को निखारना, रटने की बजाय गंभीर चिन्तन, सिखने और वैज्ञानिक सोच का विकास करना, भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य है। उक्त बाते शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय पटना की ओर से खगौल के प्राचार्य एम पी सिंह बतौर मुख्य अतिथि ने प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय विद्यालय स्थित सभागार में कहा।
वही उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 500 केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका कक्षाएं प्रारंभ हो गई है। इसके साथ हो उन्होंने खेद जताया की बक्सर में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि अबतक केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करवा पाए है। जिसकी वजह से नई शिक्षा नीति के तहत बहुत सारी योजनाएं यहाँ धरातल पर नहीं ला सकते। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि बच्चों को खेल खेल में प्रारंभिक शिक्षा देते हुए उनकी नींव को मजबूत किया जा रहा है। वही मौके पर दिलीप कुमार राय, सतीश पाठक, विनय कुमार गुप्ता, सुनंदनी यादव, डी एन विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। नई शिक्षा नीति पर दिलीप कुमार राय ने बच्चो को पढ़ाने के बारे में बताया तथा बच्चो के विकास पर चर्चा की। वही उन्होंने नई शिक्षा नीति में खिलौने में छिपे ज्ञान के माध्यम से उसका वैज्ञानिक तथा गणितीय विश्लेषण को ध्यान में रखकर पढ़ाने की बात बताई।

