CRIME

दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने लगाई फांसी, परिजन बोले हमारे बच्चे को फंसाया गया था

न्यूज विजन । बक्सर
जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में बीते 13 अक्तूबर को नाबालिक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वही घटना के आरोपित नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर को पुलिस के द्वारा औरंगाबाद बालसुधार गृह भेजा गया था। वहीं पर उसने गुरूवार की शाम फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई बंटू सिंह ने कहा कि उसे गलत तरीके से फंसाया गया था। वही पकड़े जाने के बाद बहुत मारा गया था। जिसे यहीं से सीने में दर्द था उसे पुलिस अभिरक्षा में दो दिन ईलाज कराया था। उसके बाद औरंगाबाद बाल सुधार गृह भेजा गया था। दो दिन पूर्व भी उसने फोन पर अपनी मां से कहा कि सीने में बहुत दर्द हो रहा है। शिकायत के बाद भी नही दिखा रहा है लोग। गुरुवार को आरोपी किशोर की चाची नीलू सिंह जेल में जाकर मिली थी। जब वह रास्ते में लौट रही थी उसी दौरान खबर मिली कि उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। भाई बंटू ने बताया कि हमारे भाई को जानबुझ कर फंसाया गया उसके बाद मारपीट की। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। यह आत्महत्या नही हत्या है। हमलोग शव लेने नही जाएगें। इंसाफ के लिए सुबह सात बजे से थाना क्षेत्र का घेराव करेगें। जबतक की एफआईआर नही हो जाता है। इसकी सूचना हमलोगों ने बक्सर एसपी फोन के माध्यम से देदी है। वहीं डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी ने कहा कि आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर दिया था। पीड़िता द्वारा नामजद एफआईआर किया गया था। जिसके बाद जेल भेजा गया था। वहीं उसके साथ कोई मारपीट नही हुई थी। थाने में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button