OTHERS

झुगी झोपड़ी के बच्चों के बीच मनाई गयी भगत सिंह की जयंती 

न्यूज़ विज़न ।  बक्सर 
शुक्रवार को शहीद- ए- आजम भगत सिंह की जयंती जज कॉलोनी के पीछे झुगी झोपड़ी के बच्चों के बीच  मनाई गई। उक्त अवसर पर उनके तैल  चित्र पर माल्यार्पण  एवं पुष्प अर्पित  कर  उनके विचारों को याद किया गया।   तथा उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लिया।  
मौके पर केंद्र कें बच्चों के बीच भगत सिंह के सपनों के भारत की चर्चा की गई तथा उन्हें संकल्प दिलाया गया यदि भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना है तो आप सभी को शिक्षा को अपनाना होगा।  और शिक्षा के जरिए उनके  विचारों  को   फैलाया  जा सकता है।  गुलशन कुमार, सलमान , खुशबू कुमारी,, रोशन कुमार ,आशुतोष कुमार, ने भी उनके तैल चलचित्र पर पुष्प अर्पित किया।  उक्त  कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट, मूल  के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया। .उन्होने  संबोधित  करते हुए  बच्चों  के  बीच  भगत सिंह के जीवनी  पर प्रकाश डालते हुए आजादी के आंन्दोलन के रोमांचकारी घटानों को याद दिलाया .संघ के संरक्षक,  हरि दर्शन वर्मा , सेवानिवृत शिक्षक चंद्रदेव सिंह, कोषाध्यक्ष विकास कुमार एवं समाजसेवी गोवर्धन सिंह लोगों ने  हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button