POLITICS

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष व लोकसभा प्रभारी का किया गया स्वागत 

मकर संक्रांति पर जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वागत समारोह सह चूड़ा दही मैत्री भोज का हुआ आयोजन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार को मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित चूड़ा दही मैत्री भोज सह मिलन समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडे की नेतृत्व में सैकड़ो लोगों के बीच कांग्रेस परिवार एवं सामाजिक संगठन के महिलाओं युवा साथियों का अभिनंदन स्वागत कर किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त अध्यक्ष पुष्पा वर्मा  का अभिनंदन सह स्वागत समारोह भी किया गया। डॉ पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि पुष्पा वर्मा  के अध्यक्ष बनने से जिला में महिला कांग्रेस कमेटी मजबूत एवं सशक्ति के रूप में उभरेगी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर नवनियुक्त लोकसभा प्रभारी अशोक पांडे का भी अभिनंदन समारोह किया गया। डॉ अशोक पांडे द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए प्रखंड एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों के माननीय विधायक  के उपस्थिति में लोकसभा समीक्षात्मक बैठक भी किया। बैठक को संबोधित करते हुए अशोक पांडे ने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में हम लोग बूथ तक पहुंचकर बुथ कमेटी का अंतिम रूप एवं बूथ  कमेटी पूर्ण का संकल्प हम सबों का होगा। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का भोज हम लोगों का पूर्वजों का भोज है जिसको हम लोग बखूबी निर्वहन करने में गर्व महसूस करते है।

उक्त कार्यक्रम को राजपुर विधानसभा के विधायक विश्वनाथ राम, प्रोफेसर श्याम जी मिश्रा, प्रभु दत्त ओझा, कामेश्वर पांडे, डॉ सत्येंद्र ओझा, राजू वर्मा, राजा रमन पांडे, कमल पाठक, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय, वीरेंद्र राम,  मंजू राम, रेड क्रॉस के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, रेड क्रॉस के सचिव श्रवण तिवारी, कृष्णकांत चौबे, युवा नेता नंदू उपाध्याय, धनजी पांडे, अजय ओझा, राजेंद्र ओझा, शत्रुघन राम, जतन यादव, महिला कांग्रेस नेत्री कुमकुम देवी, मोहन जी वर्मा, छाया मानसिंहका, पवन मानसिंहका, मधु गुप्ता, सोनम कुमारी, सुधा कुमारी, राजू पांडे, प्रोफेसर शंभू पांडे, महेंद्र चौबे, दीपक कुमार, गोलू कुमार, विकास कुमार विकास, संचारी देवी, माला देवी, शारदा देवी, कलावती देवी, तारा देवी सहित कई लोगों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनय सिंह ने किया अंत में धन्यवाद ज्ञापन अजय यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button