OTHERS

कनिष्का तिवारी बनी महिला थानाध्यक्ष अजय रजक को एससी एसटी थाना का कमान 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद जिला के कई थानाध्यक्षों का तबादला अन्तर्जिला हाे गया था। जिला के कई पुलिस पदाधिकारी दूसरे जिला में गए वहीं कई पुलिस पदाधिकारी बक्सर जिला में आए। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी का तबादला मुजफ्फरपुर हाे गया था और एससी एसटी थानाध्यक्ष नंदू कुमार का तबादला होने के बाद से दोनों थाना प्रभार में चल रहा था। साेमवार की देर शाम महिला थाना का कमान एसपी मनीष कुमार ने एसआई कनिष्क तिवारी को और एससी एसटी थाना का कमान अजय रजक को साैंप दिया।

 

एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से महिला थाना और एससी एसटी थाना प्रभार में चल रहा था। इसी दौरान एसपी ने जिला के एक ही थाना या अनुमंडल में तीन वर्ष से अधिक दिनों तक रह चुके पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया था। इसके तहत कोरान सराय थाना में तैनात कनिष्क तिवारी का तबादला महिला थाना में हुआ था। सोमवार की देर रात्रि एसपी ने कनिका तिवारी काे महिला थाना का कमान साैंप दिया। वहीं बगेन गोला से आए अजय रजक को एससी एसटी थानाध्यक्ष बनाया। कनिष्का तिवारी 2018 बैच की पुलिस पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करते हुए महिला हितों की सुरक्षा करने का प्रयास करुंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button