OTHERS

ऐतिहासिक रहा बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का जिला सम्मेलन

सम्मेलन में एक साथ दिखे जिले के 100 से अधिक पत्रकार

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के एमपी उच्च विद्यालय परिसर में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा बक्सर के तत्वावधान में जिला सम्मेलन सह बिहार को अग्रणी राज्य बनाने में मीडिया की भूमिका पर गोष्ठी की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशांक शेखर ने किया जिसका उद्घाटन अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह, यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर मोहन प्रसाद, बिहार प्रदेश महासचिव कमलकांत सहाय, सदस्य शिवेंद्र नारायण सिंह दिल्ली ने दीप जलाकर किया। साथ ही आदर्श बाल विद्यालय पंचमुखी हनुमान मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

राष्ट्रीय एकता को बनाये रखने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है : रामेश्वर प्रसाद वर्मा 

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा राष्ट्रीय एकता को बनाये रखने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के पत्रकार बुद्धिजीवियों एवम राजनेताओं के लिए संबल होते है.समाज के भावी पीढ़ी को सचेत करना है। विषय बिंदु पर चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के निर्माण में पत्रकारों की भूमिका रही है। जिसमें शिवपूजन सहाय जैसे विद्वानों ने भूमिका निभाई है। बिहार भले ही आर्थिक पिछड़ेपन का दंश झेल रहा है।  फिर भी प्रतिभा भरी हुई है।  सबको साथ लेकर चलना है.हमें एक कदम और आगे बढ़ना है।

सूचना तंत्र के विकसित होने के बाद भी आज पत्रकारों के सामने बड़ी चुनौती है : डॉ शशांक शेखर

डॉ शशांक शेखर ने सभी दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सूचना तंत्र के विकसित होने के बाद भी आज पत्रकारों के सामने बड़ी चुनौती है। जिसे झेलते हुए इसकी धार को मजबूत रखे है।आने वाले दिनों में इसे और मजबूत करने की जरूरत है।

राजनेता भी विपक्ष में रहकर हमारी बात सुनते है सत्ता में आते ही हमारी बात भूल जाते है : कमलाकांत सहाय 

कमल कांत सहाय ने कहा यह पत्रकारों की ताकत है। भारतीय लोकतंत्र में चौथे स्तम्भ की संविधान में कोई खास चर्चा नहीं है.फिर भी देश के निर्माण में हमारी अहम भूमिका है। देश हित की बात करने पर भी सुरक्षा का कोई मानक तय नहीं है। सच लिखने पर हर जगह विरोध होता है। राजनेता भी विपक्ष में रहकर हमारी बात सुनते है सत्ता में आते ही हमारी बात भूल जाते है।इसके लिए एक कानूनी संगठन होना चाहिए ताकि अगर किसी पत्रकार के खिलाफ कोई मुकदमा हो तो वह समिति जांच करे तब कार्रवाई होना चाहिए। क्षेत्रीय पत्रकारों को अक्सर माफिया या अन्य लोगों के निशाने पर रहते है। फिर भी संघर्ष कर अपनी कलम को मजबूत रखने की जरूरत है.जीवन में व्यावहारिक होना जरूरी है।

समाज के विकास एवं जागरूकता के लिए पत्रकारों की अहम भूमिका है : अमर मोहन प्रसाद

अमर मोहन प्रसाद ने कहा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने हमेशा आपके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद किया। आज भी जो समस्याएं है। उसके लिए हम लड़ेंगे। समाज के विकास एवं जागरूकता के लिए पत्रकारों की अहम भूमिका है।

सच्चाई के साथ रहने पर आपको कोई झुका नहीं सकता है : अनुपम सिंह 

कार्यक्रम की उद्घाटनकर्ता एडीएम अनुपम सिंह ने कहा पत्रकार होना सम्मानजनक है। आप हमारे आंख व कान है। हर क्षेत्र की खबर हमारे पास तक पहुंचाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। किसी घटना के बाद प्रशासन के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन का सहयोग करते है। समाज में लोगों को जागरूक करना भी आपकी भूमिका रही है।  सच्चाई के साथ रहने पर आपको कोई झुका नहीं सकता है। आम लोगों का साथी बनें. आगामी लोक सभा चुनाव में अपनी लेखनी से जागरूक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करें. सपनों का भारत बनाने के लिए मतदान जरूर करें। महिलाओं को भी जागरूक होने की जरूरत है।


पत्रकार समाज के लिए आईना होते है : डॉ दिलशाद आलम

डॉ दिलशाद आलम ने कहा की पत्रकार समाज के लिए आईना होते है। समाज को सही दिशा दिखलाना ही कार्य है। आज जिले सभी पत्रकारों को एक साथ देख काफी ख़ुशी  हो रही है। हम पत्रकारों के साथ हमेशा कंधे से कन्धा मिलकर चलने को तैयार है जब भी जरूरत हो याद करें। हम हमेशा आपके साथ है। कार्यक्रम का संचालन वरीय पत्रकार जयमंगल पांडेय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन चंद्रकांत निराला ने किया।

सम्मेलन में मनोज सिंह, अरविन्द कुमार चौबे उर्फ़ चुन्नू चौबे, सुरेश संगम, सत्यदेव प्रसाद, संतोष रंजन राय, संजय सिंह राजनेता, डॉ देवकरण, डॉ रामकेवल, जितेंद्र मिश्र, अजय सिंह, अरुण विक्रांत, कुंदन ओझा, अनिल ओझा समेत अनेको सदस्य मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button