अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की हुयी बैठक, बक्सर विधानसभा की कार्यकारणी का हुआ गठन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की बैठक शहर के स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक सरोज राजभर ने किया एवं संचालन रामचीज प्रजापति ने किया। जिसमें जातीय जनगणना करवाने एवं अतिपिछड़ों के हक दिलाने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी गई। बैठक में बृजमोहन ठाकुर, मोहम्मद हाशिम शाह, सुनील प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, अमित प्रजापति, राजाराम राजभर, गौतम चौहान, केदार, गुड्डू वर्मा, अजीत कुमार, कृष्णावती देवी आदि ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा का चुनाव किया गया। जिसमें बक्सर विधानसभा अध्यक्ष अजीत कुमार, बक्सर नगर अध्यक्ष कालू बारी, जिला सचिव गुड्डू शर्मा, दलित अति पिछड़ा महिला अध्यक्ष कृष्णावती देवी को चुना गया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा गया की अति पिछड़ों को लोकसभा एवं विधानसभा में भागीदारी सुनिश्चित किया जाए।









