CRIME

अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, ब्रह्मपुर पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ

गुप्त सूचना पर देर रात छापेमारी, देसी राइफल, बंदूक और छह कारतूस बरामद

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना पुलिस को शनिवार की रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जवही दियर गांव के एक घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए इसकी सत्यता की जांच कराई गई, जिसके बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। शनिवार की देर रात पुलिस टीम ने जवही दियर गांव में संदिग्ध घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी राइफल, एक बंदूक और छह जिंदा कारतूस बरामद किए।

 

छापेमारी के दौरान मौके से ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान जवही दियर गांव निवासी कामेश्वर नाथ यादव के पुत्र राजेश कुमार यादव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से अवैध हथियारों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार कहां से लाए गए और इनके उपयोग की मंशा क्या थी। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हाल में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से अपराधियों में डर और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button