युवा शक्ति सेवा संस्थान का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
युवा नेता रामजी सिंह के नेतृत्व में फाग गीतों की गूंज, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति


न्यूज़ विज़न। बक्सर
स्थानीय गोयल धर्मशाला में सोमवार 2 मार्च को युवा शक्ति सेवा संस्थान की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामजी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उल्लासपूर्ण एवं संगीतमय वातावरण के बीच पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
लोक गायक सोनू पाण्डेय, बटेश्वर यादव, भुटाली मैन, गणेश गोंड, कन्हैया, चंदन तेजस्वी एवं पिंटू सिंघानिया ने एक से बढ़कर एक फाग गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, बजरंगी मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के राजीव राय, सिद्धेश्वर आनंद बक्सरी, बिहारी सर, कक्कू वर्मा, विजय राजभर, राजेन्द्र सर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम सौहार्द, सांस्कृतिक समरसता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनकर यादगार साबित हुआ।





