OTHERS

युवा नेता रामजी सिंह अपने जन्मदिन पर 21 दिव्यांग साथियों के साथ वृन्दावन में प्रेमानन्द महाराज का किया दर्शन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

युवा नेता सह समाजसेवी रामजी सिंह ने अपने जन्मदिन पर मंगलवार को एक महीने पूर्व तय किये गए कार्यक्रम के तहत सभी साथियों को साथ लेकर वृंदावन में भक्ति मार्ग के सच्चे पथ को दुनिया भर में फैलाने वाले परम पूज्य प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करवाऊंगा। और अंततः आज ये सौभाग्य प्राप्त हुआ और वृन्दावन में परम पूज्य प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किये।

रामजी सिंह ने बताया कि जब महाराज जी भ्रमण करते हुए हम सभी के सामने आए तो लगा जैसे उन्हें सब पता हो, काफी देर तक अपनी मनमोहक मुस्कान के साथ हम सबको देखते रहे। महाराज जी के दर्शन से जीवन में एक नए उत्साह की प्राप्ति हुई है और आज पूज्य गुरु जी के समक्ष कुछ चीजें त्याग रहा हूँ। जीवन धन्य हो गया। उन्होंने बताया की बक्सर से कुल 22 साथियों जिसमे अधिकतर दिव्यांगजनों को लेकर कल वृन्दावन पंहुचा जहा ललिता आश्रम में ठहरना हुआ वही समीप में गौरी गोपाल आश्रम पहुंचे जहां अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का दर्शन हुआ और सभी साथियों ने वहा देर रात प्रसाद ग्रहण किये।

 

मंगलवार की सुबह तीन बजे ही महाराज श्री के दर्शन के लिए हम सभी साथियों को लेकर पहुंच गए और सुबह 4 बजते ही महाराज जी आये और हमारे साथ सभी दिव्यांगों को देखकर कुछ देर तक देखते रह गए जिसके पश्चात अपना आशीर्वाद बरसाए उनका आशीर्वाद पाकर मै और हमारे सभी साथी धन्य हो गए।  तत्पश्चात प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, यमुना जी आदि का दर्शन किये।  महाराज श्री के दर्शन के दौरान दिव्यांग साथी प्रमोद केसरी, जितेंद्र ठाकुर, भुटाली मैन, टी के सर, सुनील यादव, पप्पू जायसवाल, घुरहू प्रजापति, आशुतोष दुबे, संतोष स्वामी, गणेश गोड़, नारद पासवान, अभय पासवान, सतीश राम, सत्य प्रकाश जायसवाल, अनिल शर्मा, राजा राम चौधरी, दीपक चौधरी, जितेंद्र गुप्ता, पिन्टू वर्मा समेत अनेको साथी मौजूद रहे।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button