युवा कांग्रेस द्वारा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन
देश की एकता अखंडता एवं भाईचारे व आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन आवश्यक है : पंकज उपाध्याय




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बुधवार को सदर विधानसभा के बड़की सारीमपुर गांव में जिला युवा कांग्रेस द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव व बक्सर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस नेता सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद बाबर अली ने किया। कार्यक्रम में आए सभी रोजेदार साथियों का युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने स्वागत किया।







इफ्तार पार्टी के दौरान पंकज उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के आयोजन देश की एकता अखंडता एवं भाईचारे व आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। भारत का संविधान देश की एकता को बनाए रखने वाला है देश में सदियों से चली आ रही गंगा जमुनी तहजीब का निर्वहन कांग्रेस के द्वारा किया गया है। श्री उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार से हिंदू धर्म में नवरात्र व सावन के महीने को पवित्र मानते हुए ईश्वर से देश में सौहार्द बनाए रखने की दुआ मांगते हैं उसी प्रकार मुसलमान भाई रमजान के महीने को पवित्र मानते हुए अल्लाह से देश में अमन वचन की दुआ मांगते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड संख्या 36 की पार्षद तमन्ना खातून, हैदर अली, सरफराज आलम, शाहबाज अख्तर, इम्तियाज मुखिया, नसीम खान, इसरार खान, सिराज खान, महताब खान, सोमारू, आजाद, दिलशाद शाह, मिराज, सज्जन, आदिल, शाहिद, मोहम्मद बाबर, परवेज आलम, अख्तर अंसारी, टिंकू अंसारी, राजू, सन्नावर समेत हजारों रोजेदार शामिल हुए।
वीडियो देखें :

