OTHERS

रोजगार से ही महिला होंगी सशक्त : माई

दिव्य भारत ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह सह महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिव्य भारत ट्रस्ट की नारी सशक्तिकरण इकाई महिला अधिकार (माई) द्वारा एक सम्मान समारोह सह महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल ट्रेनिंग सेंटर पर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार रखे और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमिका पांडेय ने की, जबकि संचालन काजल तिवारी ने किया। संगोष्ठी में सुमन दुबे, पूजा प्रजापति और विभा पाण्डेय ने महिलाओं की वर्तमान सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर महिला अधिकार (माई) की सदस्यता लेने वाली महिलाओं को सम्मान स्वरूप टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

महिला अधिकार (माई) द्वारा संचालित रोजगारपरक कार्यक्रमों जैसे सीनेटरी पॉकेट सेलिंग, चूड़ी मेकिंग, और गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की पहल की सराहना की गई। वक्ताओं ने इन कार्यक्रमों को महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया। कार्यक्रम का समापन सरिता देवी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button