महिला एवं दिव्यांग बोली में यात्रा करने एवं चेन पुलिंग में 17 लोगों को आरपीएफ ने पकड़ा




न्यूज़ विज़न। बक्सर
गुरुवार को आरपीएफ द्वारा वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार गुरुवार को स्थानीय स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन के महिला, दिव्यांग बोगी में यात्रा करने एवं चेन पुलिंग के आरोप में 17 रेल यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी यात्रियों से जुर्माना वसूला गया।







आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश पंडा के निर्देश पर गुरुवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों के महिला और दिव्यांग बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 14 यात्रियों को पकड़ा गया। वहीं चेन पुलिंग के आरोप में तीन यात्रियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुल 55 व्यक्तियों को बक्सर स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से घूमने वाले, फेरी लगाने वाले, दिव्यांग एवं महिला कोच में यात्रा करने वाले व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी यात्रियों को रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट के आदेश पर जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।


