पति प्रदेश में, महिला ने लगायी फांसी
राजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर में हुयी घटना, पुलिस कर रही है घटना की जाँच




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर गांव में 25 वर्षीय महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। जिसकी पहचान कंचन देवी पति धर्मेंद्र राजभर के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर पुलिस पहुंच घटना की जाँच में जुट गयी है।








घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कंचन देवी देर रात अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ खाना खाकर हंसी-खुशी बात कर रही थी। इसके बाद अपने घर में तीन बच्चों के अलावा 16 वर्षीय छोटी बहन के साथ एक ही कमरे में सो रहे थे। देर रात सुनसान होने पर इसने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह जब इसकी बहन की नींद खुली तो पंखे से लटकता देख चिल्लाने लगी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन बच्चे भी जग गए। परिवार के अन्य सदस्य भी आकर जब देखे तो इसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। एसएफएल की टीम भी पहुंचकर गहन जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
घटना की खबर आग की तरफ फैलते ही सैकड़ो की तादाद में ग्रामीणों की भींड़ इकट्ठा हो गई। यह घटना लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गया। सभी लोगों के जुबान पर एक ही बात थी कि जब इस महिला का किसी व्यक्ति के साथ कोई विवाद नहीं था तो आखिर उसने आत्महत्या क्यों किया? परिजनों ने बताया कि इसका पति धर्मेंद्र राजभर परिवार की रोजी-रोटी चलाने के लिए वह चेन्नई में रहकर किसी निजी कंपनी में काम करता है। घटना के बाद वह भी अपने गांव के लिए रवाना हो गया है। यह महिला अपने बच्चों के साथ विगत कई महीनो से अलग रह रही थी।
थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस टीम पहुंच जांच में जुट गई है, वही मायके के लोगों को भी बुलाया गया है। महिला की छोटी बहन दो दिनों से साथ में ही थी लेकिन किन वजहों से महिला ने ऐसा कदम उठाया है। पूछताछ किया जा रहा है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

